SRH टीम से जुड़े 3 खतरनाक खिलाड़ी, प्रचंड फॉर्म में चल रहा यह खिलाड़ी उड़ा देगा सबके होश, बन जाएगी आईपीएल की सबसे खतरनाक टीम

SRH: आईपीएल 2023 के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही। पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रनों से हार कर पॉइंट टेबल के अंदर इस समय यह टीम काफी नीचे चल रही है। लेकिन अब जो खबर आपको बताने वाले हैं वह सुनकर सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस बेहद खुश हो [...]

By ·

SRH: आईपीएल 2023 के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही। पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रनों से हार कर पॉइंट टेबल के अंदर इस समय यह टीम काफी नीचे चल रही है। लेकिन अब जो खबर आपको बताने वाले हैं वह सुनकर सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। टीम के अंदर तीन ऐसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं जिसकी वजह से बाकी टीमों के होश उड़ने वाले हैं।

SRH की टीम में शामिल हुए धाकड़ खिलाड़ी

हैदराबाद टीम के कप्तान एडम मर्क्रम अब टीम से जुड़ गए हैं और इनके साथ में हेनरिक क्लासेन और ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्को जानसेन, एसआरएच की टीम में जुड़ चुके हैं। तीनों ही खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की तरफ से नीदरलैंड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज के अंदर बिजी थे। इस वजह से अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से नहीं जुड़ पाए थे। लेकिन तीनों के ही टीम में शामिल होने की वजह से अब टीम काफी मजबूत हो गई है।

7 अप्रैल को होगा अगला मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाला है। पहले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब टीम के अंदर खतरनाक बल्लेबाजों की एंट्री से अपनी शर्मनाक हार को भूलकर खतरनाक जीत दर्ज करना चाहेगी।

एडन मार्क्रम इस समय अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में हुए दक्षिण अफ्रीका T20 मैचों में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया है।

यह भी पढ़े – Rishabh Pant करेंगे दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, गुजरात के खिलाफ जीत होगी पक्की

Cric AMP · Quick view
View full