WTC फाइनल के लिए 3 टीमों में लगी रेस, इस एक टीम पर बढ़ा चैंपियनशिप की रेस से बाहर होने का खतरा

WTC: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के ओवल स्टेडियम में होने वाला है। जून के महीने में होने वाली इस चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की जगह लगभग तय हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के साथ आने वाले दो मुकाबलों में से एक मुकाबला जीत के साथ ही भारतीय टीम का फाइनल का [...]

By ·

WTC: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के ओवल स्टेडियम में होने वाला है। जून के महीने में होने वाली इस चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की जगह लगभग तय हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के साथ आने वाले दो मुकाबलों में से एक मुकाबला जीत के साथ ही भारतीय टीम का फाइनल का रास्ता पक्का हो जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि फाइनल में कौन-कौन सी टीम जाएगी।

भारतीय टीम का पॉइंट टेबल में स्थान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 में से 2 मैच जीत लिए हैं वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला टेस्ट मैच श्रीलंका ने जीत लिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में से फाइनल में कौन सी टीम में जगह बना सकती है।

क्रिकेट के एक्सपर्ट की माने तो भारतीय टीम के पास इस समय 64.06 प्रतिशत जीत के अंक हैं। अगर आने वाले 2 मैच में से भारतीय टीम एक भी जीत जाती है तो फाइनल में भारतीय टीम का स्थान पक्का हो जाएगा। इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वही दो टीमें जगह बना पायेगी जो इस चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में पहले नंबर और दूसरे नंबर पर रहेंगी।

इन दो टीमों के बीच हो सकता है WTC का फाइनल

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 66.67 प्रतिशत जीत के अंकों के साथ इस पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है। भारतीय टीम को फाइनल में प्रवेश करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पर एक जीत और दर्ज करनी है। वहीं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को दोनों टेस्ट मैच में हरा देती है तो उनका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा। ऐसे में हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अंदर भारत और श्रीलंका की टीमें देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full