तीसरा टेस्ट मैच हारी तो WTC से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया? फिर इन 2 टीमों के बीच हो सकता है फाइनल

WTC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बीच में जंग चल रही है। अगर भारतीय टीम तीसरा टेस्ट में जीत जाती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम यह मुकाम हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर चल रही है। दूसरे दिन का भारतीय गेंदबाजों ने [.

By ·

WTC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बीच में जंग चल रही है। अगर भारतीय टीम तीसरा टेस्ट में जीत जाती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम यह मुकाम हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर चल रही है। दूसरे दिन का भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट किया, और ऑस्ट्रेलिया की पारी 197 रन पर समाप्त हुई।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, और सलामी बल्लेबाज कुछ ही देर में आउट हो गए। रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए तो वही गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर खेलने उतरे चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम की तरफ से संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं, और खबर लिखे जाने तक अर्धशतक लगाकर मैदान पर जमे हुए हैं। भारतीय टीम की कोशिश है कि खेल को जितना लंबा चलाया जा सके उतना फायदेमंद है।

तीसरा टेस्ट हारने पर WTC के फाइनल में पहुंचेगी ये टीम

अगर भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में तीसरा टेस्ट मैच हार जाती है, तो फाइनल से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में नंबर वन पर है। भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम मौजूद है। ऐसे में इन तीनों ही टीमों के बीच में फाइनल को लेकर जंग चल रही है।

तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत में से जो भी जीतेगा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसकी जगह सबसे मजबूत मानी जाएगी। वही हारने वाली टीम पर फाइनल में पहुंचने से पहले ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

यह भी पढ़ें: BCCI ने साजिश करके श्रेयस अय्यर को किया बाहर! वायरल वीडियो में खुद दिए पूरी तरह फिट होने के संकेत

Cric AMP · Quick view
View full