WATCH: 1 कैच पकड़ने भिड़े 4 खिलाड़ी, Rajasthan Royals के मैच देखने मिली अनोखी घटना, वायरल हुआ वीडियो

Rajasthan Royals ने रविवार को इस सीजन अपना पाँचवाँ मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया। वहीँ गुजरात टाइटन्स को इस सीजन दूसरी हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते वह

By ·

Rajasthan Royals ने रविवार को इस सीजन अपना पाँचवाँ मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया। वहीँ गुजरात टाइटन्स को इस सीजन दूसरी हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते वह 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। हालाँकि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत से ज्यादा चर्चे मैच के दौरान हुई कुछ घटनाओं के थे।

4 खिलाड़ियों ने पकड़ा 1 कैच

इस मुकाबले में एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब पहले ही ओवर में एक कैच पकड़ने के लिए 4 खिलाड़ी आपस में भिड गए। दरअसल यह घटना ओवर की तीसरी गेंद की हैं, जब रिद्धिमान साहा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे ऊपर चली गयी। इस समय पॉवरप्ले की वजह से ज्यादातर खिलाड़ी 30 गज के दायरे में थे। ऐसे में विकेटकीपर संजू सैमसन, गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, और ध्रुव जुरेल, चारो ही इस कैच को पकड़ने के लिए क्रीज के बीच में दौड़ पड़े। इस दौरान बोल्ट बाकी तीनो देखकर रुक गए, और गेंद संजू सैमसन के हाथो से छिटककर सीधा बोल्ट के हाथों में आ गयी। वहीँ इस दौरान सैमसन और हेटमायर के बीच भिडंत भी हुई, जिससे दोनों ही मैदान पर गिर गए।

Rajasthan Royals ने 3 विकेट से जीता मैच

इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 177 रन बनाए। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 45 और डेविड मिलर ने 46 रनों की पारी खेली। वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने दोनों ओपनर बल्लेबाजों को सिर्फ 4 के स्कोर पर खो दिया। लेकिन संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान कप्तान संजू सैमसन ने 60 वहीँ हेटमायर ने 56 रनों की नाबाद पारी खेली।

Cric AMP · Quick view
View full