Afghanistan ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी खेमे में छाया मातम, वीडियो हुआ वायरल

Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में खेली गई T20 सीरीज के अंदर इतिहास लिखा गया। अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार पाकिस्तान को T20 सीरीज में हराया। पिछले काफी समय से अफगानिस्तान धीरे-धीरे एक क्रिकेट पावर के रूप में उभरता हुआ नजर आ रहा। पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की इ

By ·

Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में खेली गई T20 सीरीज के अंदर इतिहास लिखा गया। अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार पाकिस्तान को T20 सीरीज में हराया। पिछले काफी समय से अफगानिस्तान धीरे-धीरे एक क्रिकेट पावर के रूप में उभरता हुआ नजर आ रहा। पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की इस प्रकार की जीत की वजह से सभी फैंस झूम उठे हैं। अब सोशल मीडिया के ऊपर अफगानिस्तान के फैंस द्वारा जीत के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Afghanistan फैंस ने मनाया जश्न

अफगानिस्तान की टीम इससे पहले भी कई बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है। लेकिन पाकिस्तान इस समय T20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम है। ऐसे में उसको T20 सीरीज में हरा देना बहुत बड़ी बात है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान ने इस जीत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और अंतिम जीत का शॉट भी उन्होंने ही खेला। जैसे ही अफगानिस्तानी प्रशंसकों को यह मौका मिला है उन्होंने जमकर सेलिब्रेट किया। अब इस सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीन मैचों की इस T20 सीरीज के अंदर दूसरा मैच शारजाह के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम में 19.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर मैच 7 विकेट से जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान 2-0 से आगे हो गई है। पाकिस्तान की टीम अंतिम मुकाबला जीतकर अपना सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़े – “MSD का फीमेल वर्शन…!” मुंबई की जीत के बाद Harmanpreet Kaur की हो रही जमकर तारीफ, फैंस ने बांध दिया सोशल मीडिया पर समा

Cric AMP · Quick view
View full