Video: पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंधकर Afghanistan की टीम बनी विजेता, रशीद खान ने ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ लगाये ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Afghanistan: रविवार को शारजाह में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में दूसरा T20 मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत को दिलाने में नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी का अहम योगदान रहा। जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम ने जमकर सेलिब्रेशन क

By ·

Afghanistan: रविवार को शारजाह में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में दूसरा T20 मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत को दिलाने में नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी का अहम योगदान रहा। जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम ने जमकर सेलिब्रेशन किया। सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जहां पर सभी खिलाड़ी झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी खेमे में इस हार के बाद मातम पसरा हुआ है।

जीत के बाद Afghanistan का जश्न

पहले T20 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था। दूसरे मैच में पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर पाक टीम ने 130 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट गंवाकर एक बॉल शेष रहते यह जीत हासिल कर ली। जीत के बाद अफगानिस्तान का पूरा ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा। राशिद खान की कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान को पूरी सीरीज हरा दी है।

अफगानिस्तान के लिए यह एक बहुत बड़ा मोमेंट है तो वहीं पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ी शर्म की बात है। पाकिस्तान का पूरा खेमा मायूसी में डूबा नजर आया। कप्तान राशिद खान अपने साथी खिलाड़ियों के साथ झूमते गाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

यहाँ देखे वायरल वीडियो

यह भी पढ़े – “MSD का फीमेल वर्शन…!” मुंबई की जीत के बाद Harmanpreet Kaur की हो रही जमकर तारीफ, फैंस ने बांध दिया सोशल मीडिया पर समा

Cric AMP · Quick view
View full