भारत बनाम पाकिस्तान: भारत की हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के चौथे मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दिल की धड़कनें है बढ़ा देने वाले इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया।भारत को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय पारी की शुरुआत [...]
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के चौथे मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दिल की धड़कनें है बढ़ा देने वाले इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया।भारत को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही।
कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी पावर प्ले में ही आउट हो चुके थे। भारतीय टीम 4 विकेट खोकर 31 रनों पर संकट में नजर आई, लेकिन इस पारी को फिर से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने संभाला और दोनों ने 113 रनों की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम को खेल में वापस ला दिया।
विराट कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली. वहीं हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया और तीन विकेट भी लिए। इस मैच के हीरो विराट कोहली और हार्दिक पांड्या दोनों थे जिन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीता। लेकिन जिस तरह से कोहली ने 82 रन की पारी खेली उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
वहीं भारत की इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को निराशा हाथ लगी. इस हार के बाद उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के शानदार शॉट्स ने खेल को हमसे छीन लिया। बाबर आजम ने कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, खासकर पहले10 ओवर में, लेकिन हमने अपनी रणनीति पर काम करने की कोशिश की।
पाकिस्तान के कप्तान ने कहा- हमने इस मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की साझेदारी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.
उन्होंने शान मसूद और इफ्तिखार अहमद की तारीफ की
बाबर आजम ने कहा कि हमें बीच में विकेट चाहिए थे, इसलिए हमारे स्पिनरों को गेंदबाजी करनी थी। उन्होंने कहा कि इस मैच में हार के बावजूद यह हमारे लिए काफी सकारात्मक है। खासकर, जिस तरह से शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह हमारे लिए काफी सकारात्मक है।
गौरतलब है कि इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बना लिए थे, भारत के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य था, लेकिन खराब शुरुआत के बावजूद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने हारा हुआ मैच जीता दिया और दीवाली के मौके पर भारतीय फैंस की खुशियों को दोगुना कर दिया।