“आत्मसम्मान नाम की भी चीज होती है…!” GT vs MI मैच में हार के बाद रोहित शर्मा और टीम पर बरसे फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

GT vs MI: मंगलवार को आईपीएल 2023 के अंदर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 152 रन ही बना पाई। इसकी वजह से [.

By ·

GT vs MI: मंगलवार को आईपीएल 2023 के अंदर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 152 रन ही बना पाई। इसकी वजह से मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच हारने के बाद फैंस ने कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी टीम को जमकर फटकार लगाई है।

GT vs MI गुजरात के हाथ लगी जीत

मुंबई इंडियंस इस आईपीएल का सातवां मुकाबला खेल रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर गुजरात के हाथों 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया की विस्फोटक पारी खेली गई। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 152 रन ही बना पाई। नेहाल बडेरा और कैमरून ग्रीन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के सामने ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाया।

मुंबई इंडियंस की इस सीजन में चौथी हार है और लगातार दूसरी हार है। मुंबई इंडियन से इस प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद फैंस को नहीं होती है। सोशल मीडिया पर फैंस इस टीम पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी टीम को फैंस के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

फैंस ने मुंबई इंडियंस का जमकर उड़ाया मजाक

यह भी पढ़े – GT vs MI मैच में पहुंचे Jasprit Bumrah, फैंस ने सोशल मीडिया पर किया जमकर ट्रोल, देखे मजेदार ट्वीटर रिएक्शन

Cric AMP · Quick view
View full