KKR की जीत के बाद IPL 2023 Points Table में मची खलबली, RCB को लगा तगड़ा झटका

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। केकेआर और आरसीबी के बीच में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अपने होम ग्राउंड में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते ह

By ·

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। केकेआर और आरसीबी के बीच में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अपने होम ग्राउंड में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 204 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में खेलने उतरी आरसीबी की टीम ने ज्यादा समय तक संघर्ष नहीं किया और 123 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद आरसीबी की टीम ने 81 रन से यह मुकाबला गँवा दिया है। केकेआर की इस प्रकार की खतरनाक जीत की वजह से इस बार की पॉइंट्स टेबल के अंदर तगड़ी हलचल मची है। आइए देखते हैं…

आरसीबी को लगा तगड़ा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हारकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर फिसल गई है। इससे पहले मुकाबले में आरसीबी की टीम ने अच्छी नेट रन रेट के साथ में जीत दर्ज की थी और तीसरे स्थान पर थी। लेकिन इस हार की वजह से अब तीसरे स्थान पर केकेआर की टीम आ गई है और आरसीबी की टीम सातवें स्थान पर फिसल गई है।

IPL 2023 Points Table का हाल

पॉइंट्स टेबल के अंदर इस समय पहले स्थान पर पिछली बार की विजेता गुजरात र टाइटंस का राज चल रहा है। जबकि पॉइंट्स टेबल में सबके नीचे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है।

मैच की बात करें तो 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम सिर्फ 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसकी वजह से केकेआर ने यह मैच 81 रनों से जीत लिया।

यह भी पढ़े – “चोखली के बस का नहीं…!” 21 रन बनाकर आउट हुए तो उड़ा Virat Kohli का मजाक, सोशल मीडिया बने मजेदार मीम्स

Cric AMP · Quick view
View full