“इस हार के बाद नींद नहीं आएगी…!” दिल्ली से हार के बाद Aiden Markram ने दिया अपना स्टेटमेंट, इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Aiden Markram: आईपीएल 2023 के अंदर 24 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर हैदराबाद की टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर

By ·

Aiden Markram: आईपीएल 2023 के अंदर 24 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर हैदराबाद की टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम दिल्ली के गेंदबाजों के सामने ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 145 रन का लक्ष्य खड़ा किया। हार के बाद में हैदराबाद के कप्तान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Aiden Markram – खराब बल्लेबाजी की वजह से हारे

एक समय ऐसा लग रहा था जब मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। कि हैदराबाद की टीम आसानी से जीत जाएगी। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी बड़े बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आसानी से अपना विकेट गंवा बैठे। हैदराबाद की 7 रन की हार के बाद में कप्तान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

बल्लेबाजी अच्छी नहीं है, इरादा भी अच्छा नहीं है, दुर्भाग्य से क्रिकेट का खेल जीतने के लिए टीम उत्साहित नहीं है। हमें देखना होगा कि हम और क्या बेहतर कर सकते हैं हमें एक अच्छी क्वालिटी की क्रिकेट खेलने होगी और हम लगातार इस तरह की की गलतियां नहीं कर सकते हैं। अगर हम सही खेलेंगे तभी रात में चैन की नींद सो पाएंगे।”

आज रात नींद नहीं आएगी

एडन मार्क्रम ने कहा कि, “आज रात हमारे पास जीत के इरादे की कमी थी और दुर्भाग्यवश हमें हार हाथ लगी है। ईमानदारी से कहूं तो मैं हारना बिल्कुल पसंद नहीं करूंगा, मुझे जीतने में ही मजा आता है। टीम को प्रेरित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, इस मैच से काफी कुछ सीखा जा सकता है। हमारी गेंदबाजी हारने के लायक नहीं है लेकिन हमें थोड़ी सकारात्मकता दिखानी होगी।”

यह भी पढ़े – दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करके IPL Points Table 2023 में किया उलटफेर, हैदराबाद का हाल हुआ बेहाल

Cric AMP · Quick view
View full