“हम बहुत अच्छा खेले…!” हारकर भी घमंड में चूर हुए Aiden Markram, मैच के बाद किसी को नहीं दिया जीत का श्रेय

Aiden Markram: आईपीएल 2023 का 25वा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए। उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 178 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के [

By ·

Aiden Markram: आईपीएल 2023 का 25वा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए। उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 178 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाई। हारने के बाद एडन मार्क्रम बहुत ही निराश नजर आए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Aiden Markram की प्रतिक्रिया

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 48 रन की पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक बल्लेबाजी नहीं कर पाया।

एडन मार्क्रम ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “कुल मिलाकर हमने बहुत ही बेहतरीन खेला है, यह हमारा विकेट था और हमारे पास अच्छे इस विनर थे, लेकिन हम उनको कम लक्ष्य पर नहीं रोक पाए। हमारी फील्डिंग अच्छी थी, हम चाहते तो प्रदर्शन आगे कर पाए। हमें अभी सुधार की जरूरत है। हम आने वाले मैचों में इसका ध्यान रखेंगे।

हैदराबाद की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। 6 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी। अगर कोई सेट बल्लेबाज मैदान पर होता तो आसानी से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद राहुल त्रिपाठी भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अगले ही ओवर में अभिषेक वर्मा भी आउट हो गए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और 36 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

यह भी पढ़े –“अर्जुन का तीर निशाने पर…!” Arjun Tendulkar ने लिया आईपीएल का पहला विकेट तो सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स, देखे फैंस का रिएक्शन

Cric AMP · Quick view
View full