Ajinkya Rahane ने मुंबई के खिलाफ 19 गेंदों में कूट डाले 50 रन, तो फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Ajinkya Rahane: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच आईपीएल के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जाता हैं। हालाँकि इस मुकाबले से पहले किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, कि इस मैच के हीरो अजिंक्य रहाणे बनकर सामने आयेंगे। यह काफी नहीं था कि, उन्होंने सीजन का सबसे तेज अर्द्धशतक

By ·

Ajinkya Rahane: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच आईपीएल के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जाता हैं। हालाँकि इस मुकाबले से पहले किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, कि इस मैच के हीरो अजिंक्य रहाणे बनकर सामने आयेंगे। यह काफी नहीं था कि, उन्होंने सीजन का सबसे तेज अर्द्धशतक भी जड़ दिया, और टी-20 क्रिकेट में अपनी वापसी के झंडे गाड़ दिए।

CSK की मजबूत शुरुआत

इस मुकाबले की पहली पारी में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मेजबान टीम पर पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के किसी भी बल्लेबाज को टिककर बल्लेबाजी नहीं करने दी, और मुंबई की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन बना सकी। इस दौरान चेन्नई की और से रविन्द्र जडेजा ने 3 और मिचल सेंटनर ने 2 विकेट झटके।

Ajinkya Rahane की मास्टरक्लास

वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को भी पहला कॉनवे के रूप में पहले ही ओवर में लग गया जब वह डक आउट हुए। हालाँकि इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई को जिताने की जिम्मेदारी संभाली। रहाने ने मात्र 27 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए गायकवाड के साथ 82 रनों की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने मात्र 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ी, जो इस आईपीएल सीजन में सबसे तेज हैं। यहाँ तक की यह बटलर और शार्दुल ठाकुर की पारी से भी तेज अर्द्धशतक हैं। उनकी इस पारी को देखकर अब फैंस रहाणे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Cric AMP · Quick view
View full