धोनी के लिए जान दाव पर लगाकर Ajinkya Rahane ने बचाए टीम के 6 रन, बाउंड्री के बाहर हवा में छलांग लगाकर की शानदार फील्डिंग, देखे वीडियो
Ajinkya Rahane: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में आईपीएल 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए। इस मुकाबले में धोनी की कप्तानी वाली CSK ने 8 रन से जीत दर्ज की। मैच के दौरान ही अजिंक्य रहाणे की शानदार फील्डिंग देखने को मिली। जहां प
Ajinkya Rahane: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में आईपीएल 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए। इस मुकाबले में धोनी की कप्तानी वाली CSK ने 8 रन से जीत दर्ज की। मैच के दौरान ही अजिंक्य रहाणे की शानदार फील्डिंग देखने को मिली। जहां पर उन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर टीम के लिए 6 रन बचा लिया।
Ajinkya Rahane की खतरनाक फील्डिंग
यह घटना उस समय की है जब 8वें ओवर की पांचवी गेंद फेंकी जा रही थी। ग्लेन मैक्सवेल उस समय हवाई फायर कर रहे थे। प्रत्येक बॉल को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे। ऐसे में उन्होंने शानदार शॉट लगाया और गेंद फिर से छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर जाने ही वाली थी कि अचानक बीच में अजिंक्य रहाणे कूद पड़े। उन्होंने हवा में लंबी छलांग लगाई और गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से रोक दिया और खुद बाउंड्री के बाहर गिरने से पहले टीम के लिए 6 रन बचा लिए। जिसका वीडियो ऑफ इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।
इस मैच के अंदर आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में आरसीबी की टीम ने कांटे की टक्कर दी लेकिन निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 218 रन ही बना पाई।
What an effort on the boundary from Ajinkya Rahane!
— OneCricket (@OneCricketApp) April 17, 2023
Saved some precious runs on the ropes…#IPL2023 #RCBvsCSK #MSDhoni #ViratKohli #TATAIPL #Conway #FafduPlessis #GlennMaxwellpic.twitter.com/YCpZYRdlv1