“6,4,4,4,4,1… 6 बॉल पर कूट डाले 23 रन, Ajinkya Rahane की हाहाकारी बैटिंग का विडियो हुआ वायरल, इस गेंदबाज को बनाया शिकार
Ajinkya Rahane: शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खतरनाक मुकाबला देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच आसानी से जीत लिया। तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस आईपीएल की सबसे तेज 50 जड़ दी है। उन्होंने सि
Ajinkya Rahane: शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खतरनाक मुकाबला देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच आसानी से जीत लिया। तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस आईपीएल की सबसे तेज 50 जड़ दी है। उन्होंने सिर्फ 19 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अरशद खान के एक ओवर में उन्होंने 23 रन ठोक दिए जिसमें लगातार 4 चौके इन्होंने लगाए। इनकी बैटिंग का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Ajinkya Rahane ने एक ओवर में जड़े 4 चौके
अजिंक्य रहाणे ने मैदान पर आते ही पहले ही बॉल से आक्रामक रुख अपनाया और बैक टू बैक चौके छक्के लगाने शुरू कर दिए। इन्होंने 19 बॉल पर अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया। तेज गेंदबाज अरशद खान जब इनको गेंदबाजी करने आए तो उनको पता नहीं था कि अजिंक्य रहाणे इतने खतरनाक मूड में हैं। एक ही ओवर में उन्होंने back-to-back चौके छक्के जड़ दिए।
पहले ही ओवर की पहली बॉल पर इन्होंने छक्का जड़ा और उसके बाद लगातार चार चौके लगाए और अंतिम बॉल पर भी एक सिंगल रंग ले लिया। कुल मिलाकर मैदान पर इन्होंने एक ओवर के अंदर 23 रन बटोर लिए। इतनी खतरनाक बल्लेबाजी का आनंद ले रहे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
अजिंक्य रहाणे की विस्फोटक पारी का विडियो
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की शुरुआत विकेट गिरने से हुई। डेवोन कन्वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे आउट ऑफ कंट्रोल होकर बल्लेबाजी करने लगे और 19 गेंदों पर आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने कुल 27 गेंदों का सामना किया जिसमें 61 रन की पारी खेली इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 283 रन था।
Fastest Fifty of IPL 2023 belongs to Ajinkya Rahane in just 19 balls. CSK CSK 🙌🔥#CSKvsMI #MIvsCSKpic.twitter.com/jvZHaGniG0
— ɅMɅN DUВΞY (@imAmanDubey) April 8, 2023
यह भी पढ़े – Ajinkya Rahane ने मुंबई के खिलाफ 19 गेंदों में कूट डाले 50 रन, तो फैंस ने जमकर लुटाया प्यार