चेन्नई की हार के बाद खुशी से नाचने लगे Akash Chopra, इंटरनेट पर वायरल हो गया विडियो
Akash Chopra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा कमेंटेटर के रूप में विशेष नाम कमा चुके हैं। अक्सर ही हर मैच के अंदर आपको कमेंट्री बॉक्स में आकाश चोपड़ा नजर आ जाएंगे। दर्शक भी इनकी कमेंट्री सुनने का इंतजार करते रहते हैं। जब मैदान पर खिलाड़ी शॉट लगाते हैं तो आकाश चोपड
Akash Chopra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा कमेंटेटर के रूप में विशेष नाम कमा चुके हैं। अक्सर ही हर मैच के अंदर आपको कमेंट्री बॉक्स में आकाश चोपड़ा नजर आ जाएंगे। दर्शक भी इनकी कमेंट्री सुनने का इंतजार करते रहते हैं। जब मैदान पर खिलाड़ी शॉट लगाते हैं तो आकाश चोपड़ा द्वारा उसे बताने का अंदाज बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच का जब रिजल्ट आया तो आकाश चोपड़ा ने ऐसी हरकत कर दी जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।
चेन्नई सुपर किंग्स के पारी के 14 ओवर की घटना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज 14वें ओवर में खेल रहे हैं। जम्पा गेंदबाजी कर रहे हैं और सामने मोईन अली बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोईन अली ने एडम जंपा की बॉल पर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन संदीप शर्मा ने शानदार कैच पकड़ लिया जिसकी वजह से मोईन अली पवेलियन लौट गए।
मोईन अली के विकेट पर झूम उठे Akash Chopra
संदीप शर्मा ने जिस प्रकार से शानदार कैच लिया उसे देखकर आकाश चोपड़ा खुद पर काबू नहीं रख पाए और कमेंट्री बॉक्स के अंदर ही दोनों हाथ ऊपर करके संदीप का अभिवादन करने लगे। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रहे थे और डांस ही करने लगे। कमेंट्री पैनल में इनके साथ रुद्र प्रताप सिंह और निखिल चोपड़ा भी मौजूद थे नीचे देखिए वायरल वीडियो।
चेन्नई की हार पर झूमते नजर आए आकाश चोपड़ा pic.twitter.com/07sahpHsjE
— Shilpi Sharma (@ShilpiS22339806) April 13, 2023