“इसके सामने तो धोनी भी फेल…!” Alyssa Healy ने बिना बॉल टच किये किया स्टंप आउट, वीडियो हो रहा वायरल
Alyssa Healy: यूपी वारियर्स और गुजरात जेंट्स के बीच में महिला प्रीमीयर लीग मैं मुकाबला खेला गया। डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में यूपी वारियर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। WPL के इस तीसरे मुकाबले के अंदर गुजरात जायंट्स की टीम एक बार फिर कुछ खास
Alyssa Healy: यूपी वारियर्स और गुजरात जेंट्स के बीच में महिला प्रीमीयर लीग मैं मुकाबला खेला गया। डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में यूपी वारियर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। WPL के इस तीसरे मुकाबले के अंदर गुजरात जायंट्स की टीम एक बार फिर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। वही यूपी वारियर्स की टीम ने अच्छा खेल दिखाकर जीत हासिल की है। इस दौरान मैदान पर एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है आइए जानते हैं इसके बारे में।
Alyssa Healy का अजीबोगरीब स्टंप आउट
गुजरात जेंट्स और यूपी वारियर्स के बीच में बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी। मैच के दौरान जब गुजरात की पारी का 16वा और चल रहा था। उस दौरान एश्ली गार्डनर बल्लेबाजी कर रही थी। दीप्ति शर्मा की बॉल पर गार्डनर ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल टर्न हुई और विकेटकीपर के पास चली गई।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) March 5, 2023
विकेटकीपर एलिसा हिली ने जब उसको पकड़ने की कोशिश की तो बॉल उसके हाथों से लगे बिना, उसके शरीर पर लगकर स्टंपर जा लगी। जिसके बाद बेल्स नीचे गिर गई। किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ, बाद में जब रिप्ले में देखा गया तो। बेल्स गिरते समय गार्डनर क्रीज से बाहर थी, इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।