WATCH: चेन्नई के खिलाफ सस्ते में आउट हुए Virat Kohli, तो रोने लगी अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ भावुक करने वाला वीडियो

Virat Kohli: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए एक बुरा सपना साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने जमकर आरस

By ·

Virat Kohli: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए एक बुरा सपना साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने जमकर आरसीबी के गेंदबाजों की पिटाई। वहीँ आरसीबी का सबसे बड़ा हथियार इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुआ।

चेन्नई सुपर किंग्स की तूफानी बल्लेबाजी

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और ऋतुराज गायकवाड सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद रहाणे और कॉनवे ने तूफानी बल्लेबाजी की। इस दौरान रहाणे ने 37 रन बनाए। वहीँ कॉनवे ने मात्र 45 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने मात्र 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 200 पार करवाया। मोईन अली ने भी 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए, जिसकी बदौलत चेन्नई ने पहली पारी में 226 रनों का विशाल स्कोर बना दिया।

Virat Kohli हुए सस्ते में आउट

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को आज विराट कोहली से बड़ी उम्मीदे थी, लेकिन वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान वह काफी दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि गेंद बल्ले से लगने के बाद पैर से लगकर स्टंप्स में लगी, और वह बोल्ड हो गए। इस दौरान वह काफी निराश नजर आये। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस समय मैदान में थी, जो विराट कोहली को इस तरह आउट होता देखकर बेहद हैरान और निराश नजर आई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें: “सारा से मिलने जाने की जल्दी थी क्या…!” Shubman Gill के जल्दी आउट होने पर फैंस ने लगाई क्लास, सचिन और सारा का भी जमकर उड़ा मजाक

Cric AMP · Quick view
View full