Virat Kohli ने जीत की खुशी में किया ऐसा इशारा, प्यार में पागल हुई अनुष्का शर्मा

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस आईपीएल सीजन अपना सातवाँ मुकाबला आज रविवार दोपहर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलु मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। विराट कोहली की कप्तान में

By ·

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस आईपीएल सीजन अपना सातवाँ मुकाबला आज रविवार दोपहर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलु मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। विराट कोहली की कप्तान में इस सीजन यह दूसरा मुकाबला हैं, जहाँ आरसीबी ने लगातार जीत दर्ज दर्ज की हैं। वहीँ फाफ की कप्तानी में टीम ने 5 में से तीन मुकाबले हारे हैं। ऐसे में विराट की कप्तानी देख सभी लोग खुश हैं।

मैक्सवेल-फाफ ने दिलाई जीत

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली बल्ले से टीम की जीत में कोई योगदान नहीं दे पाए। उन्हें मैच की पहले ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने आउट कर पवैलियन भेज दिया। हालाँकि इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस ने विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारियां खेली। इन पारियों की बदौलत ही आरसीबी की टीम पहली पारी में 189 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। इस दौरान फाफ़ डू प्लेसिस ने 62 और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रन बनाए।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जोस बटलर डक आउट हो गए। इसके बाद जायसवाल और पडीक्क्ल के बीच साझेदारी जरूर हुई, लेकिन संघर्ष के बाद भी राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में सिर्फ 182 रनों तक पहुँच पाई। ऐसे में आरसीबी ने यह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं।

Virat Kohli के लिए अनुष्का का प्यार

इस मैच को देखने के लिए कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान पर थी। ऐसे में जब विराट कोहली ने जीत का जश्न मनाया, तो अनुष्का शर्मा भी खुशी से कूदने लगी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया हैं, जो अब खूब वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full