Arjun Tendulkar के रणजी ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन से नाराज हुए फैंस, कहा “अपने जीजा शुभमन गिल से कुछ सीख ले”
Arjun Tendulkar इस समय उन युवा भारतीय क्रिकेटरों में से हैं, जिन पर भारत में हर क्रिकेट प्रशंसक की नजर हैं। दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटरों में से एक, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अभी सिर्फ 23 साल के हैं। पर एक तरफ जहाँ शुभमन गिल जैसा बल्लेबाज इस उम्र में भारतीय टीम का सबसे [...
Arjun Tendulkar इस समय उन युवा भारतीय क्रिकेटरों में से हैं, जिन पर भारत में हर क्रिकेट प्रशंसक की नजर हैं। दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटरों में से एक, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अभी सिर्फ 23 साल के हैं। पर एक तरफ जहाँ शुभमन गिल जैसा बल्लेबाज इस उम्र में भारतीय टीम का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनने की दावेदारी पेश कर रहा हैं, अर्जुन अब भी भारतीय टीम का हिस्सा बनने की दावेदारी पेश नहीं कर पाए हैं।
रणजी ट्रॉफी में कमजोर रह Arjun Tendulkar का प्रदर्शन
अर्जुन तेंदुलकर इस समय गोवा की टीम का हिस्सा हैं, और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी का एक मैच खेल रहे हैं। इस मैच में गोवा की टीम ने पहली इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे, जहाँ अर्जुन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली इनिंग में ही 531 रन बना दिए। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने 12 ओवर गेंदबाजी की, और एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालाँकि इस दौरान उनका इकॉनमी सिर्फ 2.8 का था, लेकिन उनका यह प्रदर्शन फैंस को नागवार गुजरा। खास तौर पर जब शुभमन गिल इस समय इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, फैंस ने अर्जुन को शुभमन के नाम पर तंज कसना शुरू कर दिया।
Arjun Tendulkar को मिले “अपने जीजा शुभमन कुछ से सीख ले” जैसे ताने
शुभमन गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गयी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में उन्होंने 360 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक भी लगाया।
यह भी पढ़ें:
- Rohit Sharma को पत्रकार ने पूछा शतक को लेकर ऐसा सवाल, गुस्से में आग बबूला हो गए हिटमैन
- Virat Kohli के गाल हुए गुलाबी, जब स्टेडियम में लगे “हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो” के नारे
शुभमन गिल का नाम पूर्व में कई बार अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा के साथ जोड़ा जाता हैं। दोनों के डेट करने की ख़बरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में यही कारण था, जब एक तरफ शुभमन अपने बल्ले से रिकॉर्डस की बारिश कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के ख़राब प्रदर्शन से फैंस नाराज हो गए।
शुभमन गिल को अर्जुन तेंदुलकर को सिखाना चाहिए कैसे बड़े लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं, आखिर रिश्तेदार ही तो रिश्तेदार के काम आता है। #RanjiTrophy2023 #ArjunTendulkar #ShubmanGill
— Neelesh ojha (@THENEELESHOJHA) January 25, 2023
अर्जुन को अपने जीजा शुभमन गिल से कुछ सीखना चाहिए वो शतक पर शतक लगा रहा, और छत्तीसगढ़ जैसी टीम के खिलाफ भी विकेट नहीं ले पा रहा #ARJUNTENDULKAR
— binu (@binu02476472) January 25, 2023
‘अपने जीजा से कुछ सीख ले….’ #ArjunTendulkar
— CricRepublic (@RepublicCric) January 25, 2023
कुछ सीखो अपने जीजाजी से अर्जुन…. वो दोहरा शतक लगा रहा है तू विकेट भी नहीं ले पा रहा …. #arjuntendulkar @ShubmanGill
— Shivam Rajvanshi (@social_timepass) January 25, 2023