Arjun Tendulkar तेंदुलकर के पहले विकेट पर चींखे चिल्लाएं रोहित शर्मा और उनकी पत्नी, सचिन भी हुए भावुक, वीडियो हुआ वायरल

Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में 18 अप्रैल को रोमांचक मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में रोहित शर्मा की टीम ने 14 रन से हराकर इस आईपीएल में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की इस जीत के अंदर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर

By ·

Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में 18 अप्रैल को रोमांचक मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में रोहित शर्मा की टीम ने 14 रन से हराकर इस आईपीएल में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की इस जीत के अंदर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का अहम योगदान रहा। इस मैच के अंदर इन्होंने अपने कैरियर का पहला विकेट लिया जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आए।

Arjun Tendulkar के पहले विकेट पर झूमे रोहित और सचिन

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने गेंदबाजी के लिए अर्जुन तेंदुलकर को बुलाया। उन्होंने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के खिलाड़ियों को रन नहीं बनाने दिया। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को आउट करके हैदराबाद की टीम को ऑल आउट कर दिया। जिसकी वजह से मुंबई को 14 रन से जीत हासिल हो गई।

भुवनेश्वर कुमार को आउट करके अर्जुन तेंदुलकर ने अपने कैरियर का पहला विकेट लिया। इस विकेट के बाद वह खुशी से मैदान पर झूमते हुए नजर आए और रोहित शर्मा के गले लग गए। वही ड्रेसिंग रूप में बैठे सचिन तेंदुलकर भी यह देखकर भावुक हो गए और अर्जुन तेंदुलकर और टीम को बधाई देने के लिए मैदान पर दौड़ लगाने लगे।

मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही डगआउट में बैठी सूर्यकुमार यादव की पत्नी और रोहित शर्मा की पत्नी भी खुशी से झूम उठे।

यहां देखिए वायरल वीडियो

यह भी पढ़े – “हम बहुत अच्छा खेले…!” हारकर भी घमंड में चूर हुए Aiden Markram, मैच के बाद किसी को नहीं दिया जीत का श्रेय

Cric AMP · Quick view
View full