रिद्धिमान शाहा का विकेट लेकर चीखे चिल्लाये Arjun Tendulkar, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Arjun Tendulkar: आईपीएल का 35वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर हार्दिक पांड्या की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पारी के तीसरे

By ·

Arjun Tendulkar: आईपीएल का 35वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर हार्दिक पांड्या की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पारी के तीसरे ही ओवर में गुजरात के रिद्धिमान साहा 4 रन बनाकर आउट हो गए। यह विकेट अर्जुन तेंदुलकर ने लिया, विकेट लेने के बाद अर्जुन तेंदुलकर और टीम ने जबरदस्त सेलिब्रेशन किया। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

रिद्धिमान साहा का विकेट लेकर Arjun Tendulkar ने मनाया जश्न

पिछले मैच के अंदर एक ही ओवर में 31 रन लुटाने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने सिर्फ 4 रन दिए। उसके बाद दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए और उन्होंने रिद्धिमान साहा का विकेट निकाल लिया। जिसकी वजह से कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए।

हालांकि अंपायर ने जब रिद्धिमान साहा को आउट दे दिया तो उन्होंने डीआरएस का सहारा लिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने भी रिप्ले चेक करने पर पाया कि वह आउट थे और उन्होंने रिद्धिमान को आउट करार दे दिया। आउट का इशारा मिलते ही अर्जुन तेंदुलकर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन समेत सभी खिलाड़ी सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के अंदर अर्जुन तेंदुलकर ने शुरुआती 2 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए थे और 1 विकेट भी लिया था। लेकिन अंतिम ओवर में सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने चौके छक्कों की झड़ी लगाते हुए एक ही और में 31 रन ले लिए थे। जिसके बाद इनको काफी ट्रोल किया गया था।

यह भी पढ़े – “मनोहर तेवतिया अंगार बाकि सब भंगार…!” GT vs MI मैच में मुंबई की हार के बाद सोशल मीडिया पर बने जबरदस्त मीम्स

Cric AMP · Quick view
View full