“अर्जुन का तीर निशाने पर…!” Arjun Tendulkar ने लिया आईपीएल का पहला विकेट तो सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स, देखे फैंस का रिएक्शन

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2023 के अंदर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने इन्हें खेलने का मौका दिया। लेकिन इन्होंने उसका फायदा नहीं उठाया। इस इस वजह से इन को फिर से आईपीएल के दूसरे मैच में खेलने का मौका मिला और इस ब

By ·

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2023 के अंदर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने इन्हें खेलने का मौका दिया। लेकिन इन्होंने उसका फायदा नहीं उठाया। इस इस वजह से इन को फिर से आईपीएल के दूसरे मैच में खेलने का मौका मिला और इस बार इन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने आईपीएल कैरियर का पहला विकेट चटकाया। उनकी गेंदबाजी देखकर दर्शक और सोशल मीडिया पर फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आए।

Arjun Tendulkar ने लिया आईपीएल का पहला विकेट

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई और 20 ओवर खत्म होने से पहले ही ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद को आलआउट करने में अर्जुन तेंदुलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बीच के ओवर में बल्लेबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार को इन्होंने 1 गेंद शेष रहते आउट करके अपना कैरियर का पहला विकेट लिया।

इसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 178 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 14 रन से जीत लिया। अर्जुन तेंदुलकर के करियर का यह पहला आईपीएल विकेट है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी प्रशंसा में फैंस ने तरह-तरह के ट्वीट और रिएक्शन दिए हैं जो जमकर वायरल हो रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन देखकर फैंस ने दिया रिएक्शन

यह भी पढ़े –

Cric AMP · Quick view
View full