Asia Cup 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, भारत नहीं जायेगा पाकिस्तान में खेलने, 18 अप्रैल से इस देश में खेले जायेंगे सभी मुकाबले
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल अगस्त और सितंबर के महीने में होने वाला है। इस बार एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाएगा जिसके लिए एशियन क्रिकेट काउंसिलिंग ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पाकिस्तान में खेलने के लिए अभी तक तैयार नहीं है। जिसकी व
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल अगस्त और सितंबर के महीने में होने वाला है। इस बार एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाएगा जिसके लिए एशियन क्रिकेट काउंसिलिंग ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पाकिस्तान में खेलने के लिए अभी तक तैयार नहीं है। जिसकी वजह से इस एशिया कप के लिए अन्य विकल्प भी तलाश किए जा रहे हैं।
Asia Cup 2023 क्वालीफायर मैचों का शेड्यूल हुआ जारी
अगस्त सितंबर के महीने में इस बार एशिया कप खेला जाएगा। हालांकि प्रत्येक मैच कब और कौन सी तारीख को होगा इसका ऐलान होना अभी बाकी है। इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में होगा या नहीं इसके बारे में जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है। अभी सिर्फ एशिया कप के क्वालीफायर मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है।
मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए 10 एसोसिएट टीमों के बीच में क्वालिफिकेशन राउंड खेले जाएंगे। जिसके अंदर एशिया कप की विजेता टीमें भारत पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान आपस में खेलते हुए नजर आएंगे।
इस देश में होंगे क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले पाकिस्तान में नहीं खेले जाएंगे। 6 टीमों के बीच एशिया कप खेला जाएगा जिसके लिए क्वालिफिकेशन राउंड की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी। इन सभी राउंड के मुकाबले नेपाल के अंदर 18 अप्रैल से खेले जाएंगे।
यह भी पढ़े – WPL 2023: नीता अंबानी ने टीम के साथ मिलकर लगाये ठुमके, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो, फाइनल मुकाबला आज