“अभी तक स्मिथ ने इस सीरीज में…!” ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग कोच ने Steve Smith पर लगाये संगीन आरोप, 0 पर आउट होने के बाद स्मिथ ने किया था ऐसा काम

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अगला मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद कमजोर नजर आई है। वहीं भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दि

By ·

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अगला मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद कमजोर नजर आई है। वहीं भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से ऑस्ट्रेलिया से आगे चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी स्टीव स्मिथ से इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन अभी तक वह निराश कर रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच में दोनों ही पारियों में रविचंद्रन अश्विन ने इनका विकेट लिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ काफी निराश भी नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग कोच माइकल दी वेनुटो ने एक इंटरव्यू में बयान दिया है।

बैटिंग कोच ने बताया Steve Smith का रिएक्शन

पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी खत्म होने तक काफी अच्छी स्थिति में थी। भारतीय टीम को इन्होंने पहली पारी में बढ़त लेने से रोक दिया था लेकिन तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बहुत ही सस्ते में पूरी टीम आउट हो गई। तीसरे दिन के खेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट सिर्फ 90 मिनट के अंदर गिर गए।

इसको लेकर बल्लेबाजी कोच ने कहा है कि “मैंने अभी तक स्मिथ कोई बात नहीं की है और ना पता की वो कहां है, लेकिन, मैं ये जरुर कहूँगा की स्मिथ भारतीय कंडीशन को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। उन्हें ऐसी मुश्किल स्थिति पसंद है। यह उनके लिए बेहद निराश करने वाली बात है कि वो अभी तक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है।”

माइकल दी वेनुटो ने की उस्मान ख्वाजा की तारीफ

उस्मान ख्वाजा की तारीफ करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कोच ने कहा कि “उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की स्वीप शॉट खेलने के लिए सही गेंद का इन्तजार भी किया था।”

“जब आप परेशान और बौखलाए हुए होते है तो आप अपने बचाव पर विश्वास नहीं कर पाते है। ऑस्ट्रेलिया की टीम स्वीप का इस्तेमाल स्ट्राइक से हटने के लिए कर रही थी, जबकि आपको अपनी बचाव की रणनीति पर विश्वास करना था और यही हमारे हार का कारण भी बनी।”

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full