IND vs AUS मैच में ऑस्ट्रेलिया ने चुनी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को किया टीम से बाहर, इस मैच विनर को मिला मौका
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में हमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेव
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में हमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन आज भी हमें देखने को मिली है। वहीं भारतीय टीम के अंदर हमें एक बदलाव देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को आराम देते हुए मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया ने लिया बल्लेबाजी का फैसला
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर चौथे टेस्ट मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस मैच की वजह से ही यह फैसला होगा कि दोनों में से कौन सी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने वाली है। अगर भारत यह टेस्ट में जीत जाती है तो पूरा चांस है कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ यही खेलने वाली है। वही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछला टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है।
स्टीव स्मिथ की कोशिश होगी कि वह इस सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त करें। वही रोहित शर्मा इस सीरीज को 3 – 1 पर समाप्त करने की कोशिश करेंगे।
IND vs AUS प्लेइंग इलेवन
भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनमन, नाथन लियोन।
यह भी पढ़े – “4,6,4,4,4…तूफानी पारी!” Shopia Dunkley ने एक ओवर में ठोक डाले 22 रन, RCB की हुई 11 रन से हार