ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की इस ओछी हरकत से नाराज हुए भारतीय फैंस, जवाब में याद दिलाई उनकी औकात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत इसी सप्ताह 9 फरवरी से नागपुर टेस्ट के साथ होगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भारतीय टीम पर कई तरह के इल्जाम लगाने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश जारी कर दी हैं। इसके लिए [...

By ·

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत इसी सप्ताह 9 फरवरी से नागपुर टेस्ट के साथ होगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भारतीय टीम पर कई तरह के इल्जाम लगाने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश जारी कर दी हैं। इसके लिए टीम, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और यहाँ तक खुद बोर्ड भी ऐसी ओछी हरकते कर रहा हैं, जिन्हें देखकर फैंस बिलकुल खुश नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की ओछी हरकत से नाराज हुए फैंस

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट का था, जहाँ भारतीय टीम ने 36/9 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। इस वीडियो में भारत की इसी पारी को दिखाया गया था।

ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस सीजन से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा इस वीडियो को पोस्ट करना काफी ओछी हरकत हैं। फैंस उनकी इस हरकत से बिलकुल खुश नहीं हैं, और जवाब में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को उनकी औकात भी याद दिला दी।

फैंस ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई औकात याद

दरअसल पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी, और एडिलेड टेस्ट इकलौता मुकाबला था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इसके बाद भारत ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उन्ही की जमीन पर मात देकर इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। फैंस को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को ये याद दिलाने में जरा भी वक्त नहीं लगा।  

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full