IND vs AUS वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने चली तगड़ी चाल, इस धाकड़ खिलाड़ी को सीरीज जिताने के लिए बुलाया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हुआ है। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें 17 मार्च 2023 से शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज पर है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि टेस्ट सीरीज हारने के बाद एकदिवसीय सीरीज के जरिए शानदार

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हुआ है। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें 17 मार्च 2023 से शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज पर है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि टेस्ट सीरीज हारने के बाद एकदिवसीय सीरीज के जरिए शानदार वापसी करें। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने सबसे धाकड़ बल्लेबाज को अपनी टीम में वापस बुलाया है।

IND vs AUS सीरीज में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक डेविड वॉर्नर इस एकदिवसीय सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर शुरुआती दो मैच खेलने के बाद एक चोट के चलते हैं डेविड वार्नर बाहर हो गए थे, लेकिन अब एकदिवसीय सीरीज में वापसी कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर का इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ही अच्छा आंकड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने अभी तक 103 मुकाबले खेले हैं जिसमें 8158 रन बनाए हैं। वही एकदिवसीय क्रिकेट में 141 मुकाबले खेलते हुए 6007 रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर अब तक इनके बल्ले से 45 शतक निकल चुके हैं। T20 क्रिकेट में इन्होंने 99 मैच खेलकर 2894 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम से टेस्ट सीरीज हारने के बाद में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब इस एकदिवसीय सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। वही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़े IPL 2023 शुरू होने से पहले आई KKR के लिए बुरी खबर, Shreyas Iyer हुए आईपीएल से बाहर! इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी

Cric AMP · Quick view
View full