“छोटा पैकेट बड़ा धमाका”, Ayush Badoni ने जड़ा 97 मीटर का तूफानी छक्का, 250+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके उड़ाए सबके होश, देखें वीडियो

Ayush Badoni: आईपीएल के मंच ने हमेशा युवा खिलाड़ियों को अपना जलवा दिखाने का पूरा मौका दिया हैं। आईपीएल के इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में भी 23 साल के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने अपने बाजुओं की ताकत दिखाई [..

By ·

Ayush Badoni: आईपीएल के मंच ने हमेशा युवा खिलाड़ियों को अपना जलवा दिखाने का पूरा मौका दिया हैं। आईपीएल के इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में भी 23 साल के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने अपने बाजुओं की ताकत दिखाई हैं। आज के इस मुकाबले में आयुष ने सीजन के सबसे लम्बे छक्कों में से एक जड़ा हैं।

Ayush Badoni की तूफानी बल्लेबाजी

आयुष बदोनी इस मुकाबले में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये। ऐसे में उन्हें ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 7 गेंद खेली, लेकिन 257 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका भी लगाया। बदोनी के यह दोनों छक्के अंतिम ओवर में आये थे। इनमे से पहला छक्का ही उन्होंने 97 मीटर का जड़ा था, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। छोटे कद के आयुष बदोनी से ऐसी बल्लेबाजी की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी।

मैच का हाल

फिलहाल मैच की बात करे तो इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का स्कोर बनाया हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका काइल मेयर्स की रही हैं, जिन्होंने मात्र 38 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। निकोलस पूरण ने भी 36 रनों की पारी के साथ इस टोटल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हल्लंकी लखनऊ के अन्य सभी बल्लेबाज, दिल्ली के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आये।

Cric AMP · Quick view
View full