“सूर्यकुमार यादव मेरे से नीचे खेलते…!” फॉर्म में आते ही घमंडी हुए Azam Khan, मिस्बाह ने की SKY से तुलना

Azam Khan: पाकिस्तानी सुपर लीग में खेल रहे आजम खान इन दिनों चर्चाओं में है। इस खिलाड़ी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलते हुए जिस प्रकार से बल्लेबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। इनकी बल्लेबाजी की हर कोई बेहद तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कोच मिस्बाह [...

By ·

Azam Khan: पाकिस्तानी सुपर लीग में खेल रहे आजम खान इन दिनों चर्चाओं में है। इस खिलाड़ी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलते हुए जिस प्रकार से बल्लेबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। इनकी बल्लेबाजी की हर कोई बेहद तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कोच मिस्बाह उल हक़ ने इसकी तारिक की है, और तुलना भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से की है।

मिस्बाह उल हक़ ने Azam Khan की तुलना की सूर्यकुमार यादव से

आजम खान इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में कमाल का परफॉरमेंस करते हुए नजर आ रहे है। इनकी तारीफ पाकिस्तान के पूर्व कोच मिस्बाह भी कर रहे है। इन्होने सूर्यकुमार यादव के साथ इनकी तुलना करते हुए कहा की, “हम सूर्यकुमार यादव के बारे में बात करे तो वो नए शॉट खेलते हैं। मैदान के उस कोने में शॉट लगाते जहाँ पर कोई भी खिलाड़ी शॉट नहीं लगाता है। इन दिनों आजम खान जिस तरह से खेले वह काबिल-ए-तारीफ है। जिस तरह से उन्होंने पॉइंट और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से जबरदस्त शॉट लगाए,फाइन लेग और स्क्वॉयर लेग के ऊपर से शॉट लगाये है वो बहुत खास है।”

आजम खान इस खिलाड़ी को मानते है अपना आदर्श

आजम खान ने जिस प्रकार से बल्लेबाजी की है, उसके बाद उनका एक इंटरव्यू लिया गया। इसमें इनसे पूछा गया की आप किस भारतीय खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते है तो इन्होने कहा कि, “मैं जिस पोजीशन पर बल्लेबाजी करता हूं परिस्थिति मुश्किल और मुश्किल हो जाती है। मगर मैं टिम डेविड को अपना आदर्श मानता हूं। वे उसी स्थान पर बल्लेबाजी करते है जिस स्थान पर मैं करता हूँ। सूर्यकुमार अक्सर एक विकेट नीचे खेलते हैं, जो टॉप ऑर्डर की तरह है।”

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full