RCB को हराने के बाद CSK के लिए आई बुरी खबर, अगला बैच BCCI ने किया रद्द! वजह जानकर हो जायेंगे हैरान
CSK: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में कांटेदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने फाफ डुप्लेसिस की टीम को 8 रन से हरा दिया है। चेन्नई के लिए यह जीत बहुत जरूरी थी। इस समय चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल [...]
CSK: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में कांटेदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने फाफ डुप्लेसिस की टीम को 8 रन से हरा दिया है। चेन्नई के लिए यह जीत बहुत जरूरी थी। इस समय चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल के अंदर तीसरे स्थान पर आ गई है। लेकिन इस जीत के बाद फैंस को एक बुरी खबर मिली है। चेन्नई का आने वाला मुकाबला रद्द हो गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
CSK के शेड्यूल में बड़ा बदलाव
आईपीएल 2023 का 46वा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 4 मई को दोपहर 3:00 बजे यह मुकाबला खेला जाना था लेकिन इस दिन लखनऊ में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया होगी। इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स का इस दिन होने वाला मुकाबला कैंसिल कर दिया गया है। जिसके लिए बीसीसीआई जल्द ही ऐलान भी कर देगी।
यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में खेला जाना है। लेकिन निकाय चुनाव की वजह से पूरे शेड्यूल में बदलाव होने वाला है।
बीसीसीआई ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
हालांकि अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अभी यह मैच आने में कुछ समय बाकी है। ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही इसके बारे में जानकारी शेयर करेगी। पॉइंट्स टेबल के अंदर इस समय चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं आरसीबी की टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है।