CSK vs GT मुकाबले से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, पहला मुकाबला इस वजह से हो सकता है रद्द!

CSK vs GT: आईपीएल 2023 की शुरुआत आज 31 मार्च से होने जा रही है। 16वें सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता टीम गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला है। दोनों ही टीम इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने उतरेंगी। पहला [...]

By ·

CSK vs GT: आईपीएल 2023 की शुरुआत आज 31 मार्च से होने जा रही है। 16वें सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता टीम गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला है। दोनों ही टीम इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने उतरेंगी। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। पहला मुकाबला शुरू होने से पहले ही आईपीएल फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। यह मैच रद्द होने के कगार पर आ पहुंचा है।

CSK vs GT – मौसम का हाल बेहाल

अहमदाबाद के अंदर गुरुवार को तेज बारिश हो रही है जिसकी वजह से यहां पर होने वाला पहला मुकाबला रद्द हो सकता है। हालांकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में बारिश की वजह से रुकावट आने की संभावना बहुत कम है। मौसम के अनुसार दोपहर तक धूप खिली रहेगी और आसमान एकदम साफ रहेगा।

शाम के समय ऐसा हो सकता है कि कुछ बारिश देखने को मिले। तापमान की बात करें तो इस दौरान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। हालांकि बारिश का मौसम और बादल होने की वजह से उमस का सामना खिलाड़ियों को जरूर करना होगा।

इस मैच के अंदर जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि रात के समय में औंस की मात्रा अधिक बढ़ जाती है जिसकी वजह से बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है।

यह भी पढ़े – “मैं रोहित धोनी को फॉलो नहीं…!” कप्तानी मिलते ही घमंडी हुए Nitish Rana, दिग्गज कप्तानो के बारे में कह दी दिल तोड़ने वाली बात

Cric AMP · Quick view
View full