BCCI ने पाकिस्तान के आगे टेके घुटने, अब PCB ही करेगा एशिया कप 2023 की मेजबानी
BCCI ने पिछले कई सालो से पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विदेशीय सीरीज का आयोजन नहीं किया हैं, और ना ही वह किसी भी स्थिति में भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान में भेजना चाहते हैं। इसका मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान के बीच डिप्लोमेटिक संबंध हैं। ऐसे में आईसीसी की तरफ से आयोजित किये जा रहे
BCCI ने पिछले कई सालो से पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विदेशीय सीरीज का आयोजन नहीं किया हैं, और ना ही वह किसी भी स्थिति में भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान में भेजना चाहते हैं। इसका मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान के बीच डिप्लोमेटिक संबंध हैं। ऐसे में आईसीसी की तरफ से आयोजित किये जा रहे एशिया कप 2023 की मेजबानी भी इसी कारण से पाकिस्तान से छिनने वाली थी। हालाँकि ऐसा नहीं हुआ, और इस मामले में BCCI को घुटने टेकने पड़े।
समझौते को राजी हुआ BCCI
ESPN में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ एशिया कप 2023 की मेजबानी अब PCB ही करेगा, और मुकाबले भी पाकिस्तान में ही खेले जायेंगे। इस स्थिति को लेकर अब बीसीसीआई ने समझौता किया हैं। दरअसल इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सभी मुकाबले पकिस्तान की जगह किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जायेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक़ इसे लेकर दो अलग-अलग स्थानों को लेकर सहमती बन गई हैं, लेकिन उन्हें उजागर नहीं किया गया हैं। हालाँकि इस समझौते के बावजूद यह कहीं न कहीं बीसीसीआई की हार ही हैं।
गौरतलब हैं की इस बार का एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह फैसला आगामी विश्वकप को देखते हुए लिया गया हैं। जानकारी के लिए भारतीय टीम ने 2018 का एशिया कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। वहीँ इस समय रोहित अब भारतीय टीम के निरंतर कप्तान बन चुके हैं।