BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए घोषित की भारतीय टीम, रोहित शर्मा से छिनी कप्तानी, 10 साल बाद टीम में वापसी करेगा ये दिग्गज

BCCI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही हैं। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत लिए हैं। वहीँ दो और मुकाबले अभी खेले जाने बाकी हैं। टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम 17 मार्च से 3 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की [.

By ·

BCCI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही हैं। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत लिए हैं। वहीँ दो और मुकाबले अभी खेले जाने बाकी हैं। टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम 17 मार्च से 3 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। BCCI ने हाल ही में इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी हैं।

BCCI ने Hardik Pandya को बनाया कप्तान

दरअसल भारत के रेगुलर वनडे कप्तान रोहित शर्मा पहले मुकाबले में कुछ पारिवारिक कारणों के चलते हिस्सा नहीं ले पायेंगे। ऐसे में टी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को पहले वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिला हैं।

दूसरी तरफ जयदेव उनादकट को लगभग 10 साल बाद एक बार फिर भारत की वनडे टीम में मौका मिला हैं। उनादकट ने अपना अंतिम वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 नवम्बर 2013 को खेला था। उनादकट हमें भारत की तेज गेंदबाजी की कमान संभालते नजर आयेंगे, क्योंकि जसप्रीत बुमराह को BCCI ने और आराम देने का फैसला किया हैं।

भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full