BCCI ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर लगाया बुमराह से मिलने पर प्रतिबंध, सिर्फ एक इन्सान को मिली अनुमती
BCCI: जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पीठ में लगी चोट की वजह से इनको क्रिकेट से इतने समय से दूर रहना पड़ रहा है। हाल ही में जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पीठ की सफल सर्जरी करवाने गए थे। अब बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के लिए [...]
BCCI: जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पीठ में लगी चोट की वजह से इनको क्रिकेट से इतने समय से दूर रहना पड़ रहा है। हाल ही में जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पीठ की सफल सर्जरी करवाने गए थे। अब बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के लिए एक नया निर्णय लिया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
BCCI का नया आदेश
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं। उनकी हेल्प से जुड़ी हुई हर प्रकार की जानकारी फैंस पाते रहना चाहते हैं। बीसीसीआई भी उनकी हेल्थ को लेकर हमेशा ही सावधान रहती है। अब बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने एक नया फैसला लिया है। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कोच सिलेक्शन कमिटी और टीम के कप्तान को जसप्रीत बुमराह से बात नहीं करने का आदेश दिया है।
जसप्रीत बुमराह के हेल्थ से जुड़ी हुई कोई भी अपडेट अब रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ नहीं जान पाएंगे। पूरे तरीके से फिट होने के बाद ही VVS लक्ष्मण उनकी हेल्थ से संबंधित जानकारी बाहर शेयर करेंगे।
क्या है फैसला लेने की वजह?
बीसीसीआई ने इस प्रकार का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मीडिया के अंदर जसप्रीत बुमराह से जुड़ी हुई कई प्रकार की खबरें चलती रहती है। जिसकी वजह से उन्हें बार-बार उनके हेल्थ को लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ता है। इसी वजह से बीसीसीआई नहीं चाहती है कि जसप्रीत बुमराह की हेल्थ से जुड़ी हुई कोई भी खबर बार-बार मीडिया में आए।
जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मुकाबला 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में खेला था। उसके बाद अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं। आने वाले समय में आईपीएल, डब्लूटीसी फाइनल और एकदिवसीय वर्ल्ड कप शायद जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाएंगे।