BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का स्पेशल वीडियो, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को धुल चटाने के लिए तैयार है रोहित ब्रिगेड
BCCI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस चार मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त ले रखी है। 1 मार्च से खेला जाने वाला यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया [..
BCCI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस चार मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त ले रखी है। 1 मार्च से खेला जाने वाला यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि इस मैच को जीतकर वह सीरीज में भारतीय टीम की टक्कर में आए। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया इसके लिए जमकर पसीना बहा रही है जिसका एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है।
BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का वीडियो
तीसरे टेस्ट में जिस प्रकार से भारतीय टीम तैयारियां करती नजर आ रही है उसका एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लाइक कर चुके हैं। टीम इंडिया की इस प्रकार की तैयारी से सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अगर भारतीय टीम यह तीसरा टेस्ट में जीत लेती है तो सीरीज जीतने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह पक्की हो जाएगी।
Preps 🔛!#TeamIndia get into the groove for the 3⃣rd #INDvAUS Test in Indore 👌 👌@mastercardindia pic.twitter.com/iM7kmmrMLQ
— BCCI (@BCCI) February 27, 2023
कुलदीप यादव को मिल सकता है तीसरे टेस्ट में मौका
बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया है उसके अंदर हमें विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा जैसे कई खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी इस वीडियो में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कुलदीप यादव को तीसरे टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। हालांकि टीम इंडिया अपने विनिंग कॉन्बिनेशन में शायद कोई बदलाव नहीं करेगी।
यह भी पढ़े: