मैच से पहले Virat Kohli ने उड़ाया जाहिर खान के मोटापे का मजाक, इन्टरनेट पर वायरल हो रहा फनी वीडियो

Virat Kohli: आईपीएल 2023 का 36वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले केकेआर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिछले मैच में आरसीबी को केकेआर को हाथों 81 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एक बार [.

By ·

Virat Kohli: आईपीएल 2023 का 36वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले केकेआर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिछले मैच में आरसीबी को केकेआर को हाथों 81 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से केकेआर की टीम ने आरसीबी को इस सीजन में हरा दिया है। इस मैच से पहले विराट कोहली और जहीर खान के बीच में कुछ बातचीत हुई। इस दौरान विराट कोहली उनसे मजाक करते हुए नजर आए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Virat Kohli ने उड़ाया जहीर खान के मोटापे का मजाक

पिछले दोनों मुकाबलों में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर विराट कोहली भले ही अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच से पहले जहीर खान के साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया।

इस इंटरव्यू के अंदर विराट कोहली का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। जहां पर विराट कोहली जहीर खान के बढ़ते हुए मोटापे का मजा उड़ाते हुए नजर आए। विराट कोहली ने जहीर खान के पेट को पकड़ा और सहलाया। जहीर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली की फिटनेस का नहीं कोई जवाब

हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर यह अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी जिम और एक्सरसाइज से जुड़ी वीडियो वायरल होते रहते हैं।

यह भी पढ़े – Virat Kohli का रिव्यु हुआ फैल तो पत्नी अनुष्का ने उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है रिएक्शन वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full