Video: CSK के बेन स्टोक्स ने गर्दा उड़ा दिया, आईपीएल शुरू होने से पहले टिकाये चौके छक्के, गेंदबाज के छूटे पसीने

CSK: आईपीएल के सोलवे सीजन का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाली इस लीग के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीम इस समय तैयारियां कर रही है। इस लीग का पहला मुकाबला इस बार 4 बार की विनर चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस के [...]

By ·

CSK: आईपीएल के सोलवे सीजन का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाली इस लीग के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीम इस समय तैयारियां कर रही है। इस लीग का पहला मुकाबला इस बार 4 बार की विनर चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। इसके लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस समय टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अंदर यह back-to-back गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

CSK के बेन स्टोक्स के हवाई छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। टीम के सभी खिलाड़ी इस समय चेन्नई सुपर किंग्स कैंप को ज्वाइन कर चुके हैं। बेन स्टोक्स नेट पर काफी अच्छी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिस प्रकार से यह छक्के लगा रहे हैं उसको देखकर हमें आईपीएल में बहुत मजा आने वाला है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड रुपए में बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया था। इतनी भारी-भरकम रकम के साथ बेन स्टोक्स इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी है। बेन स्टोक्स ने अब तक आईपीएल के अंदर 46 मुकाबले खेले हैं जिसमें 920 रन बनाने के साथ ही 28 विकेट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें – “मैं आरसीबी ज्वाइन नहीं करना चाहता था…!” RCB के इस खिलाड़ी ने बयान देकर मचाई सनसनी, विराट कोहली के बारे में दे दिया ऐसा…

Cric AMP · Quick view
View full