IPL 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में हुआ भारी बदलाव, विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग

IPL 2023: रविवार को आईपीएल के अंदर 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में धमाकेदार मैच देखने को मिला। मैच की शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बाद में बल्लेबाजी करने आए केकेआर के रहमानुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर ने मैच

By ·

IPL 2023: रविवार को आईपीएल के अंदर 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में धमाकेदार मैच देखने को मिला। मैच की शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बाद में बल्लेबाजी करने आए केकेआर के रहमानुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर ने मैच का रुख बदल दिया और केकेआर की टीम ने 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

IPL 2023 ऑरेंज कैप की रेस में वॉर्नर को पीछे छोड़ा विराट कोहली ने

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पहले शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक बल्लेबाजी की। उसके बाद वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने घातक गेंदबाजी की। इनके इस प्रकार के प्रदर्शन की वजह से अब ऑरेंज के और पर्पल कैप की रेस में काफी बदलाव हो गया है।

पहले मैच में विराट कोहली ने 82 रन की पारी खेली थी और दूसरे मैच में उन्होंने 21 रन बनाए हैं। इस प्रकार 2 मैचों में उनके 103 रन हो गए हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली इस समय संजू सैमसन को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं और डेविड वॉर्नर टॉप 5 से बाहर हो गए हैं। पहले स्थान पर अभी भी ऋतुराज गायकवाड बने हुए हैं।

पर्पल कैप की लिस्ट में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

केकेआर के वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट में एंट्री मारी है। जिसकी वजह से यूज़वेंद्र चहल को इस लिस्ट से बाहर होना पड़ा। पहले स्थान पर इस लिस्ट में मार्क वुड बने हुए हैं जिनके आठ विकेट है। दूसरे स्थान पर वरुण चक्रवर्ती ने एंट्री मारी है जिनके अब 5 विकेट हो गए हैं।

यह भी पढ़े – “चोखली के बस का नहीं…!” 21 रन बनाकर आउट हुए तो उड़ा Virat Kohli का मजाक, सोशल मीडिया बने मजेदार मीम्स

Cric AMP · Quick view
View full