CSK vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, RR टीम ने किया बाकि टीमों को पस्त, देखे नई लिस्ट
CSK vs RR: 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। आखरी गेंद तक चलने वाले इस मुकाबले के अंदर दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में मैच राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गया। अब तक इस सीजन में खेले गए [...]
CSK vs RR: 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। आखरी गेंद तक चलने वाले इस मुकाबले के अंदर दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में मैच राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गया। अब तक इस सीजन में खेले गए चार मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट टेबल के अंदर पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पॉइंट्स टेबल के अंदर नुकसान उठाना पड़ा है। आइए देखते हैं पॉइंट टेबल की ताजा स्थिति कैसी है।
CSK vs RR के बाद Points Table में हुआ उलटफेर
राजस्थान और चेन्नई के बीच में खेली गई इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की टीम 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई। इसकी वजह से राजस्थान में यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के अंदर यह तीसरी जीत हासिल की है। इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल के अंदर पहले स्थान पर पहुंच गई है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम की इस आईपीएल में यह दूसरी हार है और वह पॉइंट टेबल में इस समय पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी शानदार नेट रन रेट की बदौलत लखनऊ सुपरजाइंट्स को नंबर 1 की पोजीशन से हटा दिया है।
यह भी पढ़े – “बीच के ओवर में स्ट्राइक…!” 3 रन से हारकर MS Dhoni हुए निराश, हार के लिए इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार