ICC ODI Rankings में हुआ बड़ा उलटफेर, विराट-रोहित से भी आगे निकला ये धुरंधर बल्लेबाज, सिराज के सिर से छीन गया नंबर 1 का ताज

ICC ODI Rankings: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। अपने शानदार खेल की वजह से इन्होंने पिछले 3 महीने के अंदर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक, टेस्ट और टी20 में शानदार शतक लगाए हैं। इसका फायदा इन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हुआ है। हाल ही में तेज [...

By ·

ICC ODI Rankings: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। अपने शानदार खेल की वजह से इन्होंने पिछले 3 महीने के अंदर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक, टेस्ट और टी20 में शानदार शतक लगाए हैं। इसका फायदा इन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हुआ है। हाल ही में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी नहीं करने की सजा मिली है, और आईसीसी की रैंकिंग के अंदर बड़ा उलटफेर हो गया है।

ICC ODI Rankings में विराट-रोहित से आगे निकले शुभमन गिल

साल 2023 की शुरुआत की बात करें तो श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। आखिरी छह एकदिवसीय मैच के अंदर इन्होंने 2 शतक और एक दोहरा शतक लगाया था जिसकी वजह से आईसीसी रैंकिंग के अंदर यह बल्लेबाज टॉप 5 के अंदर इकलौता भारतीय है। टॉप 10 के अंदर बात करें तो रोहित शर्मा 9वें स्थान पर और विराट कोहली आठवें स्थान पर है।

मोहम्मद सिराज को मिली खराब प्रदर्शन की सजा

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज के अंदर कुछ खास गेंदबाजी नहीं की है। इसी की वजह से इनका नंबर वन गेंदबाज का ताज छिन गया है। अब यह गेंदबाज हमें आईसीसी ओडीआई गेंदबाजी रैंकिंग की लिस्ट के अंदर तीसरे स्थान पर नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से पहला स्थान हासिल किया है। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बौल्ट दूसरे स्थान पर मौजूद है।

यह भी पढ़े – World Cup 2023 की शुरुआत कब होगी? भारत में कहाँ खेले जायेंगे इसके मुकाबले, ICC ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Cric AMP · Quick view
View full