“KKR को सस्ते में निबटा देते…!” RCB की हार से निराश हुए कप्तान डू प्लेसिस, इन खिलाड़ियों के सर फोड़ा हार का ठीकरा
RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में 6 अप्रैल को मैच खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम शुरुआत से ही बिखरी हुई नजर आई और सिर्फ 123 रन [...]
RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में 6 अप्रैल को मैच खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम शुरुआत से ही बिखरी हुई नजर आई और सिर्फ 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार से केकेआर ने यह मुकाबला 81 रनों से अपने नाम कर लिया। हार के बाद कप्तान फाफ डू डुप्लेसिस काफी निराश नजर आए और उन्होंने हार का ठीकरा कुछ खिलाड़ियों पर फोड़ा है।
RCB के फाफ डू प्लेसिस का बयाना आया सामने
आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने मैच हारने के बाद में अपना बयान दिया है। पिछले साल आरसीबी की टीम इनकी कप्तानी में एलिमिनेटर तक पहुंची थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार फाइनल में प्रवेश करेगी। लेकिन आरसीबी का इस प्रकार से प्रदर्शन करना कहीं ना कहीं फैंस को तगड़ा झटका देता है।
फाफ डू प्लेसिस ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “एक समय ऐसा लग रहा था कि हम केकेआर की टीम को सस्ते में निपटा देंगे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उसके बाद में स्पिनरों ने गेंदबाजी करते हुए हमें रोक लिया। अगर हम उनको 160 रन तक रोकने में कामयाब होते तो यह मैच हमारा हो सकता था। हमेशा हार से सबक लेने की कोशिश करेंगे क्योंकि आज की रात हमारी थी ही नहीं। रणनीति के अंदर भी हमने कुछ गलतियां की और डेथ ओवर में बॉलिंग करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है और हम वहां पर बिछड़ गए।”
यह भी पढ़े – “चोखली के बस का नहीं…!” 21 रन बनाकर आउट हुए तो उड़ा Virat Kohli का मजाक, सोशल मीडिया बने मजेदार मीम्स