चौथे टेस्ट के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान Pat Cummins की माँ का हुआ निधन, हाथ पर काली पट्टी बांधे नजर आई ऑस्ट्रेलिया टीम

Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में खेलने आई थी। लेकिन शुरुआती दो मुकाबले खेलने के बाद पेट कमिंस वापस अपने देश लौ

By ·

Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में खेलने आई थी। लेकिन शुरुआती दो मुकाबले खेलने के बाद पेट कमिंस वापस अपने देश लौट गए। खबरें सुनने को मिल रही थी कि उनकी मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब चल रही है। अब चौथे टेस्ट के बीच में खबर आई है कि पैट कमिंस की मां इस दुनिया को अलविदा कह कर स्वर्ग सिधार चुकी है। ऐसे में पैट कमिंस अब आने वाले कुछ दिनों के लिए भारत वापस लौट कर नहीं आ पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने पैट कमिंस की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष काम किया है।

Pat Cummins की मां का हुआ निधन

पैट कमिंस की मां मारिया 10 मार्च 2023 को दुनिया को अलविदा कह चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इसकी वजह से सदमा लगा है। अपने कप्तान की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने अपने बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेल रही हैं। शुक्रवार को जब आस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर उतरी उससे पहले ही इसके बारे में जानकारी दे दी गई थी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम काली पट्टी के साथ खेलने वाली है।

पेट कमिंस की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। इनको ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी थी जिसकी वजह से पेट कमिंस को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा था। कैंसर से लड़ते हुए पैटकमिंस की मां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है।

यह भी पढ़े – “ये तो सुपरवुमन बन गई…!” हवा में उछलकर Jemimah Rodrigues ने पकड़ा शानदार कैच, वीडियो हो गई वायरल

Cric AMP · Quick view
View full