RCB और CSK की जीत के बाद IPL 2023 Points Table में हुआ उलटफेर, राजस्थान से छिना नंबर 1 ताज, देखे नई लिस्ट

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंदर अब तक 30 से भी ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। 23 अप्रैल रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स

By ·

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंदर अब तक 30 से भी ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। 23 अप्रैल रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया। दोनों ही मुकाबलों के परिणाम निकलने के बाद में आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल के अंदर काफी बदलाव देखने को मिले हैं।

RCB vs RR मैच में बेंगलुरु की हुई जीत

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन का लक्ष्य बनाया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 182 रन ही बना सकी। इसकी वजह से आरसीबी की टीम को 7 रन से जीत दर्ज हो गई। आरसीबी की टीम की यह सीजन की चौथी जीत है।

KKR vs CSK में हुई चेन्नई की जीत

रविवार की शाम को खेले गए इस मुकाबले के अंदर महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर रहा है। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम रिंकू सिंह और जेसन रॉय के अर्धशतक के बाद सिर्फ 186 रन ही बना सकी। इस प्रकार से चेन्नई ने यह मुकाबला 49 रन से जीत लिया।

IPL 2023 Points Table में हुए बदलाव

रविवार को हुए दोनों ही मुकाबलों के बाद में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 7 मैचों में पांच जीत दर्ज करने के साथ ही पॉइंट टेबल में नंबर वन पर आ गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस टेबल में अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी की टीम ने जीत दर्ज करने के साथ ही पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। नीचे देखिए पूरी प्वाइंट्स टेबल।

यह भी पढ़े –

Cric AMP · Quick view
View full