रोहित-विराट में होती हैं जमकर लड़ाई…!” BCCI के चीफ सिलेक्टर ने किया सनसनीखेज खुलासा

रोहित-कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट के दो सबसे मजबूत स्तंभ हैं। लेकिन हाल ही में BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने ऐसा खुलासा किया, जिसके सुनकर हर क्रिकेट फैन शॉक में हैं। चेतन शर्मा ने एक वीडियो में खुलासा किया हैं, कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ईगो की समस्या हैं, और दोनों एक [..

By ·

रोहित-कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट के दो सबसे मजबूत स्तंभ हैं। लेकिन हाल ही में BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने ऐसा खुलासा किया, जिसके सुनकर हर क्रिकेट फैन शॉक में हैं। चेतन शर्मा ने एक वीडियो में खुलासा किया हैं, कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ईगो की समस्या हैं, और दोनों एक दूसरे को ज्यादा पसंद नहीं करते।

चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा

हाल ही में BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो जमकर वायरल होने लगा। इस वीडियो में चेतन शर्मा BCCI और भारतीय टीम से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सनसनीखेज खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच तनाव की खबरों की भी पुष्टि की।

पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच सिर्फ ईगो का टकराव हैं। दोनों का एक-दूसरे से कोई भी मतभेद या विवाद नहीं हैं। रोहित और विराट दोनों बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे हैं। दोनों ही सुपरस्टार हैं, चेतन शर्मा ने इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कहा।

कुछ सालो पहले जब विराट कोहली को जबरन वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया था, तब से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच फूट की खबरें चर्चा का विषय रही हैं। हालाँकि चेतन शर्मा ने इन सब खबरों का खंडन किया और बताया कि ये सब मीडिया का किया धरा हैं। “दोनों खिलाड़ियों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया हैं। दरार की ये सारी बातें बस मीडिया इंडस्ट्री में लगाए गए कयास का हिस्सा हैं,” चेतन शर्मा ने कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full