“फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए लेते है इंजेक्शन…!” भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने स्टिंग ऑपरेशन में खोल दिए सारे राज, इन खिलाड़ियों का करियर हो सकता है खत्म

Chetan Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच जल्द ही दिल्ली में शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट के अंदर एक नया हंगामा शुरू हो गया है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से उनकी कुर्

By ·

Chetan Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच जल्द ही दिल्ली में शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट के अंदर एक नया हंगामा शुरू हो गया है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से उनकी कुर्सी शायद अब उनके पास नहीं रहेगी। आखिर ऐसा क्या कह दिया है चेतन शर्मा ने, आइए जानते हैं…

Chetan Sharma के ऊपर हुआ स्टिंग ऑपरेशन

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा जी न्यूज़ द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे खुलासे कर बैठे जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेट पर धब्बा लग सकता है। इसके साथ ही बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिसको लेकर इस स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हो गया है। जिसकी वजह से उनका कैरियर भी खतरे में पड़ सकता है। न्यूज़ रिपोर्टर के साथ उन्होंने कुछ ऐसी जानकारियां शेयर कर दी जो शायद बाहर नहीं आनी चाहिए थी। हिडन कैमरे के सामने चेतन शर्मा बहुत कुछ बोल गए।

रोहित शर्मा के बारे में क्या कहा

रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि, “रोहित शर्मा मेरे बच्चे की तरह है और हम घंटों फोन पर बातें करते हैं, मैं सिलेक्टर हूँ तो बहुत सारे खिलाड़ी मेरे टच में रहते हैं और मेरे से इसलिए बात करते हैं क्योंकि उनको पता है कि मेरे से की गई बात बाहर नहीं जाएगी।”

हार्दिक पांड्या के बारे में क्या कहा

हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या शानदार खिलाड़ी है जो हमेशा फिट रहते हुए टीम के लिए 100% देता है। हाल ही में दिल्ली में उसे हार्दिक पांड्या, उमेश यादव और दीपक हुड्डा भी मिलने आए थे।

स्टेरॉयड के इंजेक्शन लेने का सवाल पूछा तो क्या कहा

रिपोर्टर ने चेतन शर्मा से पूछा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “मौजूदा दौर में फिटनेस पाना बहुत ही मुश्किल है, ऐसे में फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए कई बार खिलाड़ी इंजेक्शन भी लेते हैं, हालांकि मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है।”

चेतन शर्मा के इस प्रकार से भारतीय क्रिकेट के अंदरूनी बातों को उजागर करने की वजह से शायद अब उनकी कुर्सी उनके पास नहीं बचेगी। अभी वह मुख्य चयनकर्ता के पद पर रहेंगे अथवा नहीं इसका निर्णय बीसीसीआई के प्रमुख जय शाह लेने वाले हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full