“पुजारा को डीआरएस का कप्तान बना दो…!” Cheteshwar Pujara ने कप्तान बनते ही लिया सफल DRS तो उड़ा रोहित शर्मा का मजाक

Cheteshwar Pujara: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने बिना विकेट गवाएं 36 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पारी दिन के आखिरी सेशन में 480 रन पर समाप्त हुई। उस्मान ख्वाजा [.

By ·

Cheteshwar Pujara: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने बिना विकेट गवाएं 36 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पारी दिन के आखिरी सेशन में 480 रन पर समाप्त हुई। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन की पारी खेली तो वही कैमरून ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली। अंतिम चरणों में नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने उपयोगी पारियां खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया।

Cheteshwar Pujara बने कप्तान लिया DRS

टी ब्रेक के बाद में जब टीम इंडिया वापस मैदान पर लौटी तो रोहित शर्मा साथ में नहीं थे। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा को कप्तान बनाया गया। कप्तानी मिलते ही चेतेश्वर पुजारा में अलग ही एनर्जी देखने को मिली। 180 रन पर खेल रहे उस्मान ख्वाजा अक्षर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने की अपील की गई। लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा ने डीआरएस लिया और फैसला भारतीय टीम के पक्ष में आया। उस्मान ख्वाजा को यहां पर पवेलियन लौटना पड़ा।

लंच से पहले जब रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया था तो वह सफल नहीं हो पाए थे। ऐसे में पुजारा की सक्सेसफुल डीआरएस के बाद में ट्विटर के ऊपर कई प्रकार के रिएक्शन देखने को मिले। लोगों ने रोहित शर्मा का जमकर मजाक उड़ाया और कहा कि चेतेश्वर पुजारा को ही भारतीय टीम का परमानेंट कप्तान बना दो।

एक नजर डालते हैं कुछ वायरल ट्वीट्स पर

यह भी पढ़े – “माही मार रहा है…!” MS Dhoni ने गेंदबाजों के उड़ाए होश, बैक टू बैक छक्के लगाकर कर दिया हैरान, Video हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full