Virat Kohli और शाहरुख खान फैंस के बीच छिड़ी जंग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘चोकली’

Virat Kohli: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं। हालाँकि फैंस के बीच इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान और आरसीबी के पूर्व कप्तान कप्तान विराट कोहली को लेकर हैं। इस मुकाबले में अब तक केकेआर की बल्लेबाजी खतरनाक रही है

By ·

Virat Kohli: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं। हालाँकि फैंस के बीच इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान और आरसीबी के पूर्व कप्तान कप्तान विराट कोहली को लेकर हैं। इस मुकाबले में अब तक केकेआर की बल्लेबाजी खतरनाक रही हैं, जिसके चलते शाहरुख़ खान के फैंस ने ट्विटर पर चोकली ट्रेंड करवा दिया।

Virat Kohli हुए फ्लॉप

इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए थे। इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 29 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीँ रहमानुल्लाह गुरबाज ने 57 और रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए थे। हालाँकि इन तीनो बल्लेबाजों को छोड़कर आरसीबी के गेंदबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को दहाई का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया।

लेकिन इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। दरअसल विराट कोहली और कप्तान फाफ डूप्लेसी ने टीम को विस्फोटक शुरुआत जरुर दी थी, लेकिन इस दौरान विराट कोहली सिर्फ 21 रन बनाकर सुनील नारायण की गेंद पर आउट हो गए। वहीँ अगले ही ओवर में फाफ़ डू प्लेसिस भी 23 रन बनाकर आउट हो गए।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ चोकली

इस दौरान पूरे समय शाहरुख़ खान के फैंस ट्विटर पर चोकली ट्रेंड करवा रहे थे। दरअसल शाहरुख़ खान और विराट कोहली के फैंस के बीच यह लड़ाई आईपीएल की शुरुआत होने से पहले से चल रही हैं, जिसने अब बेहद ही खराब रूप ले लिया हैं। यह किसी के लिए भी अच्छा व्यवहार नहीं हैं, लेकिन इन चीजों को लेकर शाहरुख़ और विराट की तरफ से अब तक कोई भी आधिकारिक बयान देखने को नहीं मिला हैं।

Cric AMP · Quick view
View full