“टीम का फोकस सिर्फ विराट कोहली…!” Chris Gayle ने खोल दिया RCB की हार का राज, इस खिलाड़ी की वजह से नहीं हुई जीत हासिल

Chris Gayle: आईपीएल सीजन 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बार इस लीग के अंदर हमें 10 टीम खेलते हुए नजर आने वाली है। इस लीग का पहला मुकाबला पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस और चार बार आईपीएल की विनर रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बीच [...]

By ·

Chris Gayle: आईपीएल सीजन 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बार इस लीग के अंदर हमें 10 टीम खेलते हुए नजर आने वाली है। इस लीग का पहला मुकाबला पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस और चार बार आईपीएल की विनर रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला है। इस बार इस आईपीएल को लेकर दर्शक बहुत ही ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स टीम के मुकाबले को लेकर फैंस में हमेशा से ही क्रेज देखा जाता है।

16वां सीजन खेल रही यह टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि यह हर बार धाकड़ खिलाड़ियों से सजी दर्जी टीम रहती है। अभी टीम के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने टीम के ऊपर एक बड़ा इल्जाम लगा दिया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया।

Chris Gayle ने खोला आरसीबी की हार का कारण

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपने लंबे लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। इनके सामने दुनिया का कोई भी गेंदबाज आने से घबराता है। इनकी हाथों में इतनी ताकत है कि बिना टाइमिंग के भी बॉल को सीमा रेखा के बाहर भेज देते हैं।

जियो टीवी से इन्होंने हाल ही में बातचीत की और कहा कि, “आरसीबी का मुख्य फोकस सिर्फ तीन खिलाड़ियों पर होता है। जिसके वजह से बाकी खिलाड़ी पीछे छूट जाते हैं। आरसीबी का ज्यादातर फोकस विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मेरे ऊपर रहता है। जिसकी वजह से बाकी खिलाड़ियों को महसूस नहीं होता है कि वह स्क्वाड का हिस्सा है और उन्हें इतनी इंपॉर्टेंस नहीं दी जाती है। यही वजह है कि खिलाड़ी मानसिक रूप से टीम के साथ नहीं जुड़ पाते हैं। आरसीबी के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती है।”

यह भी पढ़े – WTC Rankings की लिस्ट में इस टीम ने मारी बाजी, भारतीय टीम का स्थान देखकर लगेगा जोर का झटका, इन 2 टीमों के बीच…

Cric AMP · Quick view
View full