CSK ने बेन स्टोक्स को सौंपी यह खास जिम्मेदारी, जानकार धोनी फैंस को लगेगा धक्का
CSK इस समय आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक हैं। इनका फैन बेस इस समय सभी आईपीएल टीमों के बीच सबसे ज्यादा बड़ा हैं। इसका सबसे बड़ा कारण खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने इस टीम को 4 बार आईपीएल का विजेता बनाया हैं। हालाँकि इस बार महेंद्र सिंह धोनी अब अपना [...]
CSK इस समय आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक हैं। इनका फैन बेस इस समय सभी आईपीएल टीमों के बीच सबसे ज्यादा बड़ा हैं। इसका सबसे बड़ा कारण खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने इस टीम को 4 बार आईपीएल का विजेता बनाया हैं। हालाँकि इस बार महेंद्र सिंह धोनी अब अपना अंतिम आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। इसी बीच अब CSK के टीम मैनेजमेंट ने ऐसी घोषणा की हैं, जिसे जानकार CSK या महेंद्र सिंह धोनी के फैंस बिलकुल भी खुश नहीं होगे।
CSK ने बेन स्टोक्स को सौंपी ख़ास जिम्मेदारी
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर नीलामी में खरीदा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी, कि वह टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी बीच अब CSK के टीम मैनेजमेंट ने खुलासा किया हैं, कि स्टोक्स चोटिल हैं। स्टोक्स के घुटने में लगी चोट अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं। ऐसे में वह अब एक ऑलराउंडर की एक टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर सीएसके में खेलेंगे।
अब बेन स्टोक्स के आंकड़े एक बल्लेबाज के रूप में इतने बेहतर भी नहीं हैं, कि वह एक बल्लेबाज की जगह ले सके। हालाँकि उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं।
फिलहाल बात करे IPL 2023 की तो चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाईटन्स के साथ खेलेगी। यह मुकाबला 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के बाद खेला जाएगा।