IPL 2023 के पहले मैच में कहर ढाएगा CSK का घातक गेंदबाज, कर चुका है 0 रन देकर 10 विकेट लेने का कारनामा
CSK: लंबे समय से आईपीएल 2023 के शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। आज शाम 31 मार्च को 4 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विजेता गुजरात टाइटंस के बीच में पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच से पहले [...]
CSK: लंबे समय से आईपीएल 2023 के शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। आज शाम 31 मार्च को 4 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विजेता गुजरात टाइटंस के बीच में पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच से पहले आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी रखी जाएगी जहां पर बॉलीवुड के कई सितारे तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आकाश सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है जो एक बहुत ही खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं। विपक्षी टीमों के लिए आकाश सिंह किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।
CSK की टीम में शामिल हुआ युवा गेंदबाज
चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज आकाश सिंह को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले आईपीएल के अंदर यही गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल चुका है। इस बार की आईपीएल नीलामी के अंदर आकाश सिंह को किसी ने नहीं खरीदा था। लेकिन अंतिम समय में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इन्हें अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया। इनका बेस प्राइस ₹2000000 था और इसी प्राइस पर इनको आईपीएल में खेलने का मौका मिल गया है।
Charging up our pace cartel with all that young potential! Welcome to the pride, Akash! ⚡🦁#WhistlePodu #Yellove 💛 pic.twitter.com/vgd4CeKpGN
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 30, 2023
0 रन देकर 10 विकेट लेने का कारनामा
आकाश सिंह भले ही नेशनल लेवल पर इतने बड़े खिलाड़ी नहीं है लेकिन घरेलू क्रिकेट में इनका प्रदर्शन असाधारण रहा है। एक क्लब क्रिकेट के अंदर उन्होंने ऐसा कारनामा किया था जो शायद आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है। उन्होंने बिना कोई रन दिए 10 विकेट हासिल करके सबके होश उड़ा दिए थे।
यह भी पढ़े – CSK vs GT मुकाबले से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, पहला मुकाबला इस वजह से हो सकता है रद्द!